भोपाल, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में वनमंत्री उमंग सिंघार ने राज्य के विभागीय अधिकारियों से शिवराज सरकार के दौरान नर्मदा नदी के तट पर रोपे गए पौधों का ब्यौरा मांगा है।
मंत्री सिंघार ने गुरुवार को विभागीय समीक्षा के दौरान नर्मदा किनारे के 24 जिलों में किए गए पौधरोपण, तेंदूपत्ता संग्राहकों को दिए गए जूते, चप्पल और साड़ी वितरण का ब्यौरा भी मांगा है।
सिंघार ने विभागीय बैठक में कहा कि जिलों में केवल अच्छे परफार्मेस के आधार पर ही अधिकारियों की मैदानी पोस्टिंग करें। अधिकारी किए गए कार्यो की हर सप्ताह रिपोर्ट पेश करें।
मंत्री ने आगे कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को भविष्य में नगद भुगतान करें। खातों में पैसा जाने से उनको अनावश्यक विलंब और परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि पौधों की मॉनीटरिंग तकनीकी रूप से उपलब्ध हाईटेक साधनों से करें।
dharmpath.com dharmpath