मंदसौर, 16 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार की रात को कच्चे मकान की दीवार ढह जाने से मलबे के नीचे दबकर दो बच्चों (भाई-बहन) की मौत हो गई। वहीं बच्चों की मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, मल्हारगढ़ थाने के धनगर मोहल्ले में मजदूरी करने वाले नीलेश मौरे का परिवार एक कमरे में रहता था। रविवार देर रात कमरे की दीवार ढह गई।
मलबे के नीचे कुलदीप (12), उसकी बहन रानू (नौ) और मां लीला बाई (30) दब गए। मलबे से तीनों को निकाला गया, तब तक कुलदीप व रानू की मौत हो चुकी थी। वहीं लीला की हालत गंभीर थी।
पुलिस के मुताबिक, लीला बाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath