मप्र मंे बारिश ने ली 15 की जान

भोपाल, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में तीन दिनों से जारी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

यहां बीते 24 घंटों के दौरान 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ में फंसे परिवारों केा सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य में सेना और हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को संवाददाताओं से बारिश और बाढ़ के हालातों पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि राज्य के कई हिस्सों के लिए बाढ़ मुसीबत बन गई है। बीते 24 घंटों के दौरान 15 लोगों की मौत हुई है। इसमें सागर के राहतगढ़ में मकान के ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

इस कार्य में स्थानीय पुलिसबल, राहत दल के अलावा सेना व हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

चौहान ने बताया कि रीवा, सतना व पन्ना में बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर भी लगाए गए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493