मप्र : मनरेगा में मजदूरी 167 रुपये रोजाना

भोपाल, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी में इजाफा कर उसे 167 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।

आधिकारिक तौर पर गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि मनरेगा में काम करने वाले अकुशल श्रमिकों की एक दिन की मजदूरी में इजाफा हुआ है। अब मनरेगा में काम करने वाले अकुशल श्रमिकों को रोजाना 167 रुपये मजदूरी मिलेगी। यह दर एक अप्रैल, 2016 से लागू हो गई है। इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जारी की है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में एक अप्रैल, 2015 से मनरेगा में अकुशल श्रमिकों को 159 रुपये रोजाना के हिसाब से मजदूरी मिल रही थी। मनरेगा श्रमिकों को एक अप्रैल 2016 से दैनिक मजदूरी दर 167 रुपये के हिसाब से भुगतान करने के निर्देश प्रदेश के समस्त जिलों को दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493