मप्र : महाशिवरात्रि पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

भोपाल, 6 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

भोपाल, 6 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल यादव ने कहा कि महाशिवरात्रि सबका कल्याण, सुख समृद्घि और नई ऊर्जा देने वाला पर्व है। यह महिलाओं और युवा वर्ग के लिए विशेष महत्व रखता है। राज्यपाल यादव ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख समृद्घि और उन्नति की कामना की है।

जनसम्पर्क, ऊर्जा तथा खनिज संसाधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सबके मंगल की कामना की है।

शुक्ल ने अपने संदेश में कहा है कि भारत पर्वो का देश है तथा त्योहार हमारी संस्कृति का एक अहम अंग है। जनसंपर्क मंत्री शुक्ल ने महाशिवरात्रि पर्व पर सभी प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख और समृद्घि तथा देश-प्रदेश के विकास की मंगल-कामना की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493