मप्र : महिला आयोग ने डेढ़ साल में निपटाए 10 हजार मामले

भोपाल, 17 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राज्य महिला आयोग ने बीते डेढ़ वर्ष की अवधि में 10 हजार से अधिक प्रकरणों का निपटारा किया है। यह जानकारी आयोग की समीक्षा बैठक में बुधवार को दी गई।

आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुराने प्रकरणों की समीक्षा भी की। बैठक में आयोग के वार्षिक प्रतिवेदन पर भी चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि आयोग ने 10 अगस्त, 2016 से दिसम्बर 2017 के बीच पारिवारिक विवाद, कार्य स्थल पर प्रताड़ना, पति-पत्नी विवाद आदि के प्रकरणों का निराकरण किया। इस अवधि में 10200 प्रकरणों का निपटारा हुआ है।

समीक्षा बैठक में आयोग की सदस्य प्रमिला बाजपेयी, सूर्या चौहान, संध्या राय, अनुभाग अधिकारी नन्दिता मित्रा, विधि अधिकारी शंकर लाल पवार और आभा सिंह बैस मौजूद थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493