मप्र : महिला एवं बाल विकास का मैदानी अमला बढ़ा

भोपाल, 3 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मैदानी अमले में बढ़ोतरी की गई है। हाल ही में विभाग ने 900 पर्यवेक्षक की नियुक्ति तथा 211 अधिकारी और पर्यवेक्षक को पदोन्नति दी है।

विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि बच्चों और महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने और अमले की कमी दूर करने के लिए एकीकृत बाल विकास सेवा संचालनालय ने व्यापमं के जरिये पर्यवेक्षक की परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में शामिल 586 महिलाएं सीधी भर्ती से और 322 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर्यवेक्षक के पद पर चयनित हुईं।

बताया गया है कि सभी पर्यवेक्षकों को प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पदस्थ किया गया है। इनके प्रशिक्षण के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है। व्यापमं से छह डाटा एंट्री अपरेटर की नियुक्ति की गई है।

विभाग ने नई नियुक्ति के साथ ही 211 अधिकारी और पर्यवेक्षक की पदोन्नति की है। इनमें नौ उप संचालक को संयुक्त संचालक, सात सहायक संचालक को उप संचालक, 15 बाल विकास परियोजना अधिकारी को सहायक संचालक, 13 पर्यवेक्षक को बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा 157 पर्यवेक्षक को विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है। दस सहायक ग्रेड-2 को सहायक ग्रेड-एक के पद पर पदोन्नत किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493