मप्र : महिला नेत्री ने कांग्रेस छोड़ी

भोपाल 14 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस के कई जिम्मेदार पदों पर रहीं करुणा शर्मा ने कांग्रेस की सरकार में सच्चे कार्यकर्ता की उपेक्षा और नेताओं के करीबियों को पद मिलने का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को गुरुवार को पत्र लिखकर कहा कि मेरे पिता रामनारायण पुरोहित कांग्रेस के लिए समर्पित रहे। उसके बाद मैंने वर्ष 2009 में कांग्रेस में प्रवेश किया।

करुणा बीते नौ सालों में महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यालय समन्वयक, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेल, प्रवक्ता जैसे महत्वूपर्ण पदों पर रही।

करुणा का आरोप है कि बगैर कारण बताए उन्हें विभिन्न पदों से हटा दिया गया। पदमुक्त करने की सूचना उन्हें सोशल मीडिया के जरिए दी गई। करुणा ने पार्टी नेताओं को इस बात से अवगत भी कराया मगर किसी नेता ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

करुणा ने त्यागपत्र में कहा है कि नेताओं के रवैए से उन्हें इस बात का अहसास हेा गया है कि, अब राज्य मे ंकांग्रेस की सरकार बन गई है और पार्टी को साधारण कार्यकर्ता की जरुरत नहीं है।

शर्मा ने आईएएनएस से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के साधारण कार्यकर्ता और जिनका कोई आका नहीं है उनकी उपेक्षा हो रही है। कार्यकर्ता निराश हैं। पार्टी में समर्थक की नहीं बल्कि नेता भक्त की सुनवाई हो रही है और सरकार आने पर वे लोग मजे कर रहे हैं जिन्होंने कभी कांग्रेस के लिए कोई संघर्ष नहीं किया।

करुणा ने कांग्रेस के कई नेताओं पर आरोप लगाया कि जो कार्यकर्ता बड़े नेता का सोशल मीडिया का काम करता है उसे बड़ी जिम्मेदारी दे दी जाती है और वही जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करता है उसकी उपेक्षा हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493