मप्र : मुआवजा न मिलने से हताश किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास

नरसिंहपुर, 31 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में मुआवजा न मिलने से परेशान एक किसान ने तहसीलदार कार्यालय परिसर में केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों की सतर्कता के चलते किसान आत्मदाह नहीं कर पाया।

चीचली विकास खंड के माल्हनबाड़ा गांव का किसान विजय सिंह कौरव पिछले तीन वर्षो से मुआवजे के लिए भटक रहा था, इससे वह परेशान था। गुरुवार को वह गाडरवारा में तहसीलदार के कार्यालय परिसर में पहुंचा और उसने अपने उपर केरोसिन डालने के बाद माचिस जलाकर आग लगाने की कोशिश की, तभी उसे वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया।

किसान विजय िंसह का आरोप है कि उसकी वर्ष 2012-13 में ओलावृष्टि में उसकी फसल चौपट हो गई थी, मगर मुआवजा अभी तक नहीं मिला है, साथ ही पत्नी के नाम पर जारी एक चेक में नाम परिवर्तन नहीं किया गया है, जबकि पत्नी की मौत हो चुकी है। इसी से दुखी होकर वह आत्मदाह का कदम उठाने जा रहा था।

गाडरवारा थाने के प्रभारी उमेश तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि किसान को हिरासत में लेकर उसे समझाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493