मप्र : मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दी होली शुभकामनाएं

भोपाल, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में रंगों का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और राज्यपाल रामनरेश यादव ने होली के पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि होली भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पर्व है। भारतीय परम्परा में होली का विशेष महत्व है। होली का पर्व जीवन को अर्थपूर्ण बनाने और जन सेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। आपसी द्वेष को भूलकर सामाजिक समरसता और अनेकता में एकता की परम्परा को आगे बढ़ाने का संदेश देता है।

चौहान ने आशा व्यक्त की है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना परम्परागत हषरेल्लास और आपसी प्रेम-भाव के साथ होली पर्व मनाया जाएगा।

राज्यपाल राम नरेश यादव ने होली के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल यादव ने कहा है कि होली रंग और उमंग का पर्व है। यह प्रेम, भाईचारे और एकता के साथ मिल-जुलकर विकास के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

राज्यपाल राम नरेश यादव की उपस्थिति में 24 मार्च को राजभवन में होली मिलन समारोह होगा। राज्यपाल 24 मार्च गुरुवार के दिन दोपहर 12 बजे से एक बजे तक राजभवन में सभी आगंतुकों से होली की बधाई और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करेंगे।

राज्य के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली पर्व का महत्व इसी बात में निहित है कि एक दिन के लिए ही सही, यह पर्व समाज में हर तरह के भेदभाव को मिटा देता है। इस दिन गरीब-अमीर, कमजोर-ताकतवर और सभी वर्गो के लोग आपसी भेदभाव भुलाकर उल्लास के रंग में रंग जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493