मप्र : मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दी मकर संक्रांति की बधाई

भोपाल, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोहड़ी का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश िंसंह ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति व पोंगल पर्व की बधाई दी है। विभिन्न स्थानों पर लोहड़ी का पर्व भी मनाया गया।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा कि उत्सवधर्मिता भारतीय समाज की विशेषता है। अनेकता में एकता इसकी शक्ति है।

कमलनाथ ने कहा कि इन त्यौहारों का संबंध फसल आने की खुशी से जुड़ा है, इसलिए किसान भाइयों को विशेष बधाई। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश अब सबके सहयोग और समर्थन से हर क्षेत्र में नई उड़ान भरने के लिए तैयार है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुखमय और संपन्न जीवन की कामना की है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह व संगठन महामंत्री सुहास भगत ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति व लोहड़ी पर्व पर बधाई देत हुए कहा है कि सभी का जीवन सुखमय हो, शांति व सद्भावना का संचार हो यही मंगल कामना है।

सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यह साल का पहला पर्व है, जो ईश्वर के प्रेम, आनंद एवं साल की पहली फसल की कटाई और बुवाई की खुशी का संदेश देता है। उन्होंने कहा, “यह पर्व सभी के लिए उत्साह, प्यार, खुशियों और खेतों में लहलहाती फसलों से भरा हो और आपके लिए खुशी लाए, यही कामना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493