मप्र में अंबेडकर जयंती पर 23 हजार ग्राम पंचायतों में सभा होगी

भोपाल, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर शनिवार को मध्य प्रदेश की लगभग 23 हजार ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इन ग्राम सभाओं में शासन की योजनाओं के बारे में बताने के साथ उनका लाभ दिलाया जाएगा।

भोपाल, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर शनिवार को मध्य प्रदेश की लगभग 23 हजार ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इन ग्राम सभाओं में शासन की योजनाओं के बारे में बताने के साथ उनका लाभ दिलाया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव और विकास आयुक्त इकवाल सिंह बैंस ने एक बयान जारी कर बताया है कि ग्राम सभाओं के निर्धारित एजेंडे के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की स्थायी प्रतीक्षा सूची में पात्र परिवारों के नाम जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा नई गाइड लाइन जारी कर दी गई है। ग्राम सभाएं ऐसे पात्र हितग्राहियों के नाम भी प्रतीक्षा सूची में जोड़ सकेंगी, जिनके नाम 2011 की सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना सूची में तो थे, लेकिन ग्रामसभा द्वारा उन्हें हटा दिया गया था अथवा परिवार का नाम जनगणना सूची में था ही नहीं।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिस परिवार का नाम सूची में जोड़ा जाना है, वह परिवार आवासहीन होना चाहिए अथवा उसके पास एक अथवा दो कच्चे कक्ष वाला घर होना चाहिए।

आवास प्रतीक्षा सूची के लिए चयनित परिवार के नाम का ग्राम सभा में अनुमोदन कराना अनिवार्य होगा। इस सूची को जनपद पंचायत स्तर की समिति द्वारा परीक्षण के उपरांत जिला स्तर पर अपील समिति को भेजा जाएगा। इसी प्रकार ग्राम सभा में अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के तहत ग्राम सभाओं में पोषण-अभियान पर विशेष जोर दिया जाएगा। पोषण के विभिन्न पहलुओं, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों का वजन भी किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493