मप्र में अटल जी के जन्म दिन पर शुरू होगा नगर उदय अभियान

भोपाल, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमत्रंी अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसम्बर से मध्य प्रदेश में नगर उदय अभियान शुरू किया जाएगा, जो प्रदेश के 378 नगरीय निकाय में तीन चरणों में पांच फरवरी तक चलेगा।

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, इस अभियान का पहला चरण 25 से 28 दिसम्बर, दूसरा चरण 3 से 15 जनवरी तथा तीसरा चरण 20 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगा।

नगर उदय अभियान का मूल उद्देश्य नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का मूल्यांकन करना तथा उसे मानक-स्तर तक ले जाना है। साथ ही नगरीय क्षेत्र में मलिन बस्ती में निवास करने वाले निम्न आय वर्ग के नागरिकों तक जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा नगरीय विकास के लिए किए गए कार्यो से लोगों को अवगत कराना है। इसके अलावा नगर विकास की योजना में नागरिकों तथा अन्य संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना भी इसका लक्ष्य है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493