मप्र में अफसर एक लाख लेते गिरफ्तार

सिवनी, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में लोकायुक्त संगठन के दल ने उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक पी.के. चौधरी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चौधरी एक कारोबारी से भुगतान के एवज में यह रिश्वत ले रहे थे।

लोकायुक्त जबलपुर के पुलिस अधीक्षक पी.बी. शुक्ला ने आईएएनएस को बताया है कि सिवनी जिले के सहायक संचालक चौधरी ने किसानों को डिप सिस्टम की आपूर्ति करने वाले कारोबारी निशांत भारद्वाज से लंबित भुगतान के एवज में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर भुगतान रोक दिया गया था। निशांत ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर से की।

शुक्ला के अनुसार, निशांत की शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त के दल ने मंगलवार को चौधरी को अपने घर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर रिहा कर दिया गया है। वहीं चौधरी के घर की तलाशी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493