मप्र में अमित शाह की बुधवार को 2 जनसभाएं

भोपाल, 14 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मालवा-निमांड अंचल में चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है, और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को यहां दो जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह बुधवार को धार और झाबुआ लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रचार पर रहेंगे। शाह 15 मई को प्रात: 11 बजे धार लोकसभा क्षेत्र के मनावर में मेला मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद अपराह्न् एक बजे झाबुआ लोकसभा क्षेत्र के अलीराजपुर में टंकी ग्राउंड, बस स्टैण्ड के पास एक सभा को संबोधित करेंगे।

राज्य की 29 सीटों में से 21 सीटों पर तीन चरणों में मतदान हो चुका है। शेष आठ सीटों पर 19 मई को मतदान होने वाला है। इनमें से सात सीटें भाजपा और एक कांग्रेस के पास हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493