मप्र में अरब सागर से आ रही नमी से गर्मी से दिलाई राहत

भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)। अरब सागर की ओर से आ रही नमी ने मध्य प्रदेश को गर्मी से राहत दिलाई है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

राज्य में रविवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली है, हवाओं के चलने से धूप की चुभन कम है। मौसम विभाग के अनुसार, ऊपरी हवा के चक्रवात के बनने और अरब सागर की ओर से आ रही नमी के कारण राज्य में गर्मी का असर कम हुआ है और तापमान में गिरावट आई है। वहीं पश्चिमी हवाओं के चलने से जहां लू का असर कम हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21़.2, ग्वालियर का 26.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493