भोपाल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार को आसमान पर हल्के बादलों का डेरा होने के कारण धूप की चुभन कम है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को आसमान पर हल्के बादल होने से गर्मी और धूप के तेवर कुछ नरम हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य से द्रोणिका गुजर रही है, जिसके साथ हल्की नमी भी आ रही है। इसी वजह से मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य में मंगलवार को गर्मी का असर कुछ कम है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.9, ग्वालियर का 22.6 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath