मप्र में आप बताएगी ‘सरकार-सरकार में फर्क’

भोपाल, 21 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को ‘सरकार-सरकार में फर्क होता है’ और ‘अब बस’ अभियान की शुरुआत की। इन दोनों अभियानों के जरिए आप के कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिल्ली और शिवराज सरकार में अंतर बताएंगे।

आप की राष्ट्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया टीम के प्रमुख अरविद झा ने दोनों अभियानों की शुरुआत करते हुए संवाददाताओं से कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश में बता रही है कि सरकार-सरकार में फर्क होता है, और इसके लिए वह वर्ष 2003 की कांग्रेस सरकार से अपने 15 साल के कामकाज की तुलना कर रही है।

उन्होंने कहा, “हम भी मानते हैं कि सरकार-सरकार में फर्क होता है, लेकिन असली फर्क क्या होता है, यह आप बताएगी और दिल्ली सरकार के महज तीन साल के कामकाज की तुलना शिवराज सरकार के 15 साल से करेंगे। दिलचस्प यह है कि दिल्ली में महज तील साल में जो काम हुए हैं, वह भाजपा की 15 साल की सरकार पर भारी हैं।”

इस मौके पर आप के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उम्मीदवार आलोक अग्रवाल की तस्वीर से सजे ‘अब बस’ कैंपेन के पोस्टर भी जारी किए गए।

अरविद झा ने बताया कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने 15 साल में कोई ऐसा काम नहीं किया है, जिससे जनता को असल में कोई लाभ हुआ हो। प्रदेश में चारों ओर बदहाली, भ्रष्टाचार और लूट का राज है। इस स्थिति से प्रदेश की जनता अब निजात चाहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493