मप्र में आसमान पर बादलों का डेरा, बारिश की संभावना

भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में सोमवार की सुबह मौसम सुहावना है, आसमान पर बादलों का डेरा होने के साथ हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कम दवाब का क्षेत्र बनने से बारिश के हालात बन रहे हैं। आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ी।

राज्य में हुई बारिश ने गर्मी व उमस से राहत दिलाई है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22, ग्वालियर का 25.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31़3 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493