भोपाल, 21 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में उत्तर दिशा की ओर से आ रही हवाओं ने राजधानी भोपाल तथा अन्य स्थानों पर तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे शनिवार को ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में जम्मू एवं कश्मीर के मौसम में बदलाव आने के आसार हैं, जिसका असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ेगा। इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।
इस बीच, राज्य के तापमान में बदलाव का क्रम बना हुआ है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, इंदौर का 13.8 डिग्री, ग्वालियर का 10.6 डिग्री और जबलपुर का 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले शनिवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री, इंदौर का 29 डिग्री, ग्वालियर का 30 डिग्री और जबलपुर का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath