मप्र में उमस का असर बरकरार

भोपाल, 8 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह धूप निकली हुई है और साथ ही उमस का असर बना हुआ है। हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि भोपाल, सागर, होशंगाबाद संभागों के अलावा राज्य के बड़े हिस्से में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

राज्य में बीते 24 घंटों में हुई बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.2 ,ग्वालियर का 27.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 36.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 40 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493