मप्र में उमस का असर

भोपाल, 25 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह से गर्मी का असर कम है, मगर उमस बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटों में बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते खंडवा, इंदौर, रतलाम व अन्य स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान बादल बरसे। वहीं कई अन्य स्थानों पर बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट आई। मंगलवार की सुबह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ है और धूप निकली है, जिसकी चुभन कम है मगर उमस का असर बना हुआ है। बारिश होने और बादलों के छाने से तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

राज्य में बीते 24 घंटों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.8 डिग्री, ग्वालियर का 27.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 35.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 39 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493