मप्र में उमस का दौर

भोपाल, 9 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं और उमस भरा वातावरण है। मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश थमने के बाद उमस बढ़ गई है और तापमान भी बढ़ा है। बीते 24 घंटों के दौरान हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद संभागों में बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 23़ 2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27़ 4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22़ 4 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 34़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31़ 8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 36़ 2 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493