मप्र में उमस ने किया बेहाल

भोपाल, 20 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार को उमस बेहाल कर देने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

भोपाल, 20 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार को उमस बेहाल कर देने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में मानसून पूर्व की गतिविधियों के चलते पड़ने वाली बौछारें गर्मी से तो कुछ राहत दे जाती हैं, मगर उमस कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार की सुबह से गर्मी से तो राहत है, पर उमस पसीना बहाने वाली है। बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है, मगर उमस कम नहीं हुई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य में मानसून की दस्तक में तीन से चार दिन लग सकते हैं, क्योंकि बंगाल की खाड़ी से कोई मजबूत सिस्टम नहीं बन पा रहा है। वहीं आगामी 24 घंटों में रीवा, ग्वालियर संभाग के अलावा मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, शहडोल आदि स्थानों पर बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

राज्य में मौसम के साथ तापमान में बदलाव का क्रम बना हुआ है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री, इंदौर का 24.5 डिग्री, ग्वालियर का 26.6 डिग्री और जबलपुर का 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री, इंदौर का 35.8 डिग्री, ग्वालियर का 40 डिग्री और जबलपुर का 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493