भोपाल, 23 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को तेज धूप है, जिससे उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री, इंदौर का 23 डिग्री, ग्वालियर का 24.3 डिग्री और जबलपुर का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, इंदौर का 31.6 डिग्री, ग्वालियर का 32.8 डिग्री और जबलपुर का 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath