मप्र में उमस बढ़ी

भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में शुक्रवार को उमस बढ़ गई।

भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में शुक्रवार को उमस बढ़ गई।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ और धूप खिली है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और हवाओं का दक्षिणी-पश्चिमी रुख होने के कारण तापमान में तो गिरावट आई है, लेकिन उमस बढ़ गई है। बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, जिससे शाम के समय गर्मी से राहत रही।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में चंबल संभाग के अलावा ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरने की भी संभावना जताई है।

राज्य में तापमान में गिरावट के बावजूद उमस बनी हुई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 23.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 37.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 36.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493