भोपाल, 10 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह से हल्की बदली छाई हुई है, लेकिन उमस बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में शनिवार की सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे धूप की चुभन तो नहीं है मगर उसम बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद संभाग सहित कई स्थानों पर बौछारें पड़ सकती है।
राज्य के मौसम में बदलाव से तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 26.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 34.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 39.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath