भोपाल, 6 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह से हल्की बदली छाई है लेकिन बावजूद इसके उमस बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
राज्य में मानसून की सक्रियता के बाद गर्मी का असर कम हुआ है, वहीं बादलों के छाने और कहीं-कहीं बरसने से उमस बढ़ी है। गुरुवार को भी हल्के बादलों के छाने से धूप की चुभन काफी कम है, मगर उमस परेशान कर रही है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल बरसने रा अनुमान जताया है।
राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। गुरुवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32़.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath