मप्र में उमस बढ़ी

भोपाल, 11 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार को उमस बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राजधानी सहित अन्य हिस्सों में सोमवार को मौसम साफ है व धूप खिली है और उमस बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी में 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भी कई हिस्सों में बादल बरसे, जिससे उमस और बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के अलावा गुना, अशोक नगर, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, रतलाम आदि स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

राज्य के तापमान में बदलाव जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, इंदौर का 23.4 डिग्री, ग्वालियर का 25.5 डिग्री और जबलपुर का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.7 डिग्री, ग्वालियर का 38.1 डिग्री और ग्वालियर का 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493