मप्र में उमस बढ़ी

भोपाल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर पड़ने से रविवार को उमस का असर बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण राजस्थान और उससे सटे गुजरात में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बनने का असर राज्य के मौसम पर पड़ रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों में आसमान पर बादल तो छाए रहे, मगर बरसे नहीं। रविवार को आसमान पर हल्के बादलों का डेरा होने के कारण बादलों व सूरज में लुकाछिपी का दौर चलने से उमस का असर बढ़ गया है। बारिश न होने से तापमान में भी उछाल आया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल और होशंगाबाद संभागों के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री, इंदौर का 22.9 डिग्री, ग्वालियर का 24 डिग्री और जबलपुर का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, इंदौर का 30.4 डिग्री, ग्वालियर का 32.8 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493