भोपाल, 22 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को गर्मी और उमस परेशान कर देने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान पन्ना, दमोह, सतना, रीवा, छतरपुर, सिंगरौली व बैतूल जिले में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री, इंदौर का 23 डिग्री, ग्वालियर का 28.5 डिग्री और जबलपुर का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री, इंदौर का 30.8 डिग्री, ग्वालियर का 37.4 डिग्री और जबलपुर का 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath