भोपाल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
राज्य में मानसून की दस्तक के बाद बारिश जारी है। शुक्रवार को आसमान साफ होने से धूप खिली हुई है, लेकिन उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
राज्य में बारिश का दौर जारी रहने से उमस का असर कम हो रहा है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, इंदौर का 23.9 डिग्री, ग्वालियर का 30.5 डिग्री और जबलपुर का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री, इंदौर का 32.4 डिग्री, ग्वालियर का 41.3 डिग्री और जबलपुर का 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath