मप्र में उमस बरकरार

भोपाल, 10 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह से ही बदली छाई हुई है, मगर उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में बीते 24 घंटों में हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी का अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। सोमवार की सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा है। धूप न होने से गर्मी का असर कम है, मगर उमस बनी हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के बड़े हिस्से में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रीवा संभाग और टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना आदि स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इस बीच, राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, इंदौर का 23.2 डिग्री, ग्वालियर का 24.5 डिग्री और जबलपुर का 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री, इंदौर का 32.8 डिग्री, ग्वालियर का 39.1 डिग्री और जबलपुर का 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493