मप्र में उमस बरकरार

भोपाल, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार को उमस का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में सोमवार को आसमान पर छाए बादलों से गर्मी से राहत है, मगर उमस का असर बना हुआ है। बीच-बीच में चल रही हवाएं सुकून देने वाली है।

बीते 24 घंटों के दौरान जबलपुर में 101 मिली मीटर, ग्वालियर में 23 मिली मीटर, खजुराहो में 78 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है और राज्य के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.4 ,ग्वालियर का 25.7 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493