भोपाल, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में कमजोर मानसून की वजह से अक्टूबर की शुरुआत में भी उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, इंदौर का 20.5 डिग्री, ग्वालियर का 21.2 डिग्री और जबलपुर का 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री, इंदौर का 34.6 डिग्री, ग्वालियर का 35.7 डिग्री और जबलपुर का 33.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath