मप्र में एससी/एसटी एक्ट का विरोध, सांसदों को काले झांडे दिखाए

गुना/मुरैना, 31 अगस्त(आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए एससी/एसटी एक्ट का विरोध मध्य प्रदेश में भी बढ़ने लगा है। हर तरफ सर्वण और पिछड़े वर्ग के लोग लामबंद होकर नेताओं और खासकर सांसदों का विरोध करने सड़कों पर उतरने लगे हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा सांसद प्रभात झा को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। सड़कों पर उतरे लोगों के हाथों में काले झंडे, पट्टे व चूड़ियां भी थीं।

कांग्रेस सांसद सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र गुना-शिवपुरी के दौरे पर हैं, शुक्रवार को वे एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी अशोकनगर जिले में लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने सिंधिया के के काफिले को काले झंडे दिखाए। पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

लोगों को गुस्सा इस बात का है कि संसद में जब एससी/एसटी विधेयक पारित हो रहा था, तब इन सांसदों ने विरोध दर्ज क्यों नहीं कराया। सारे सांसद चुप क्यों रहे? प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जो भी सांसद उनके इलाके में आएगा, उसका वे विरोध करेंगे।

वहीं दूसरी ओर भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रभात झा को मुरैना में विषम हालात का सामना करना पड़ा। उनकी गाड़ी को लोगों ने रोककर घेर लिया, उनके सामने काले झंडे और चूड़ियां लहराईं। काफी देर तक यह क्रम चलता रहा। बाद में भाजपा के विधायक नीटू सिकरवार अपनी गाड़ी से उतरे और लोगों को समझाया, तब कहीं जाकर झा की गाड़ी आगे बढ़ पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493