मप्र में ‘ऑटोमेटिक मटेरियल सेटिंग मशीन’ से बनेंगी सड़कें

उज्जैन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह ने कहा है कि राज्य में भविष्य में ‘ऑटोमेटिक मटेरियल सेटिंग मशीन’ के जरिए सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

उज्जैन के नागदा में रविवार को निर्माण कार्यो के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में शामिल हुए सरताज सिंह ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अब सड़कों का निर्माण ‘ऑटोमेटिक मटेरियल सेटिंग मशीन’ से होगा। नई तकनीक से बनने वाली सड़कें सीमेंट-कांक्रीट से भी बनाई जाएगी। यह सड़कें ज्यादा टिकाउ होंगी और यह 30 से 40 वर्षो तक अपनी गुणवत्ता को बरकरार रख सकेंगी।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश देश भर में सबसे तेज गति से विकास करने वाला प्रदेश बन रहा है। राज्य सरकार ने अधोसंरचना के कार्यो को प्राथमिकता दी है।

समारोह में मौजूद केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद्र गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार की मुद्रा योजना युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।

इस योजना में युवाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए 30 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके लिए उन्हें अपनी संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493