मप्र में कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल, 15 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों में हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य में मानसूनी बारिश का दौर जारी है, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश हुई। जबलपुर में 200 मिलीमीटर, भोपाल में 67 मिलीमीटर, गुना में 121.6 मिलीमीटर, शाजापुर में 108 मिलीमीटर बारिश हुई। कई स्थानों के नदी नाले उफान पर है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को बादल छाए है, जिससे बारिश के आसार बने हुए है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बना होने से आगामी 24 घंटों में भी राज्य में कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

राज्य के बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री, इंदौर का 22.4 डिग्री, ग्वालियर का 24.9 डिग्री और जबलपुर का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री, इंदौर का 25.3 डिग्री, ग्वालियर का 32.5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493