मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बौछारें पड़ी लेकिन जोरदार बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 25.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath