मप्र में कम हुआ गर्मी का असर

भोपाल, 11 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में शनिवार को गर्मी का असर कम है। वहीं, मौसम विभाग ने कई स्थानों पर आगामी 24 घंटों में बादल छाने की सभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शनिवार सुबह से मौसम साफ है, मगर धूप की चुभन कम होने की वजह से गर्मी परेशान करने वाली नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, “राज्य में नमी वाली हवाएं आ रही हैं। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में उपरी हवाओं का चक्रवात बना है, जिससे राज्य में गर्मी का असर कम हुआ है। आगामी 24 घंटों में बादल छाने के साथ बौछारें भी पड़ सकती है।”

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौड़ जारी है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.6, ग्वालियर का 25.6 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 29.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 41.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493