मप्र में कहीं बौछार तो कहीं लू के आसार

भोपाल, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से तेज धूप है, जिसकी चुभन बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने, तो कई स्थानों लू चलने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को सुबह से धूप चुभन भरी रही। बीते 24 घंटों के दौरान होशंगाबाद सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही जबलपुर, नौगांव सहित अन्य स्थानों पर बौछारें पड़ी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, रीवा सहित अनेक स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, होशंगाबाद, शाजापुर, खंडवा, राजगढ़ एवं दमोह में लू चलने के आसार हैं।

राज्य मे गर्मी का असर बना हुआ है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.5, ग्वालियर का 24.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 41.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493