भोपाल, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से गर्मी का असर बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में लू तो कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। सोमवार को गर्मी अपना पूरा असर दिखा रही है, धूप की चुभन बरकरार है। राज्य में बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा गर्म दमोह रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में सागर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर संभागों में कहीं-कहीं लू चल सकती है तो सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.5 डिग्री, ग्वालियर का 19.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath