मप्र में कांग्रेस विधायक का निधन

सतना, 29 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिंह के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है।

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम सिंह सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से 1998, 2003 और 2013 के विधानसभा चुनावों में निर्वाचित हुए थे। वह कांग्रेस संगठन और सरकार में कई जिम्मेदार पदों पर रह चुके थे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने प्रेम सिंह के निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “प्रेम सिंह अपने क्षेत्र में न केवल लोकप्रिय थे, बल्कि जनता के हर कष्ट में साथ खड़े नजर आते थे।”

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने विधायक प्रेम सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक जागरूक विधायक और जुझारूनेता थे।

उन्होंने कहा, “जनता की समस्याओं को मुखरता के साथ उठाना और हमेशा उनके सुख-दुख में सहभागी रहना उनकी जीवनशैली का हिस्सा हुआ करता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493