मप्र में कार-डंपर की टक्कर में 4 की मौत

हरदा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार की सुबह कार और डंपर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, हरदा में एक वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेकर इंदौर लौट रहे परिवार की कार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रहे डंपर से जा टकराई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में फंसे लोगों को मुश्किल से बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार पांच में से चार लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। वहीं, एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493