मप्र में किसानों के कर्ज माफ नहीं होंगे : कृषि मंत्री

भोपाल, 10 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां एक ओर किसानों से चर्चा और शांति बहाली के लिए उपवास पर बैठे हैं, वहीं राज्य के कृषि मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ नहीं किए जाएंगे।

बिसेन ने संवाददाताओं से शनिवार को कहा, “मध्यप्रदेश में किसानों के कर्ज माफ करने का कोई औचित्य नहीं बनता है, क्योंकि उनसे हम मूलधन (कर्ज) से 10 प्रतिशत कम ले रहे हैं। जब हमने किसान पर ब्याज नहीं लगने दिया तो कर्ज किस बात का माफ होगा।”

ज्ञात हो कि राज्य के किसान एक जून से कर्ज माफी और उपज के उचित दाम की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। इस आंदोलन के दौरान कई जगह हिंसा हुई और मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में छह किसानों की मौत हो चुकी है। हिंसक आंदोलन से परेशान मुख्यमंत्री ने शांति बहाली के लिए शनिवार से भेल के दशहरा मैदान में उपवास शुरू किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493