मप्र में कुपोषण से 12 बच्चों की मौत पर कांग्रेस का ‘मौन धरना’ सोमवार को

भोपाल, 18 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद कुपोषण के बढ़ते प्रभाव और श्योपुर जिले में कुपोषण से 12 बच्चों की मौत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव 19 सितंबर सोमवार को मौन धरना देंगे। विपक्षी कांग्रेस सरकार के श्वेतपत्र के जवाब में ‘काला-चिट्ठा’ उजागर करेगी।

यादव ने एक बयान जारी कर कहा है कि प्रदेश में सरकार द्वारा हर साल 22 अरब रुपये खर्च करने के बाद भी कुपोषण का खात्मा नहीं हो पा रहा है। हालात ये हैं कि हर साल पीड़ित बच्चों की मौत का आंकड़ा भी निरंतर बढ़ता जा रहा है। हाल ही में श्योपुर जिले में डेढ़ दर्जन से अािक कुपोषित बच्चों की हुई असमय मौत अािकारियों की घोर लापरवाही और राज्य सरकार की असफलता तो उजागर हुई ही है, साथ ही में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के कीर्तिमानों की कलाई खोल दी है।

यादव ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की असरदार कार्रवाई न किए जाने को लेकर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मौन धरना देने का ऐलान किया है। मौन धरने में पार्टी पदाािकारी व कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे।

पार्टी के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि राज्य सरकार कुपोषण पीड़ित बच्चों की मौतों को गंभीरता से नहीं ले रही है। यही कारण है कि उसके द्वारा शिशु व मातृ मृत्युदर के मामले में श्वेतपत्र जारी किए जाने का राजनीतिक ‘जुमला’ फेंका जा रहा है। कांग्रेस इस श्वेतपत्र के जवाब में सरकार के खिलाफ ‘काला-चिट्ठा’ उजागर करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493