भोपाल, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

राज्य में मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाने से जिंदगी की रफ्तार पर असर पड़ा, वहीं सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में बने ऊपरी चक्रवात के कारण राज्य का मौसम बदला है और कोहरा छाया है। इसके साथ ही राज्य के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में राज्य में शीतलहर का असर बढ़ सकता है।
राज्य में कोहरा छाने और सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.3 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर का 13.0 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 17.0 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath