मप्र में खजुराहो सबसे गर्म

भोपाल, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार सुबह से तेज धूप है। राज्य में खजुराहो सबसे गर्म रहा जहां तापमान 45़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में गुरुवार को मौसम साफ होने के साथ तेज धूप रही, जिसके चलते सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया और दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी बढ़ी।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में चंबल, सागर, रीवा व जबलपुर संभागों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। बीते 24 घंटों में खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 45़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के कई हिस्सों के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। गुरुवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493