रूस में 2 संदिग्ध विदेशी आतंकवादी ढेर

एफएसबी ने जारी बयान में कहा कि इन संदिग्धों का जन्म 1991 और 1987 में हुआ था और ये मध्य रूस के व्लादिमीर क्षेत्र में सक्रिय थे।

बयान के मुताबिक, “ये लोग भर्तियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों के संपर्क में थे। इनकी विस्फोटकों को तैयार करने में रूचि थी और ये देश में आतंकवादी घटना को अंजाम देने के लिए तैयार थे।”

इस अभियान के दौरान इनके पास एके-47 असॉल्ट राइफल और एक पीएम सबमशीन गन बरामद हुई है। इसके साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

बयान के मुताबिक, इस अभियान में शामिल सुरक्षाबलों के एजेंटों को किसी तरह की चोटें नहीं आई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493