मप्र में खिली धूप, ठंड से राहत

भोपाल, 17 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों मे गुरुवार को खिली धूप ने ठंड से राहत दी।

भोपाल, 17 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों मे गुरुवार को खिली धूप ने ठंड से राहत दी।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में ऊपरी हवाओं के चक्रवात के चलते राज्य के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। गुरुवार को मौसम साफ होने के साथ खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी इजाफा हुआ है और हवाओं में घुली ठंडक भी बीते 24 घंटों के मुकाबले कम हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 11.6, ग्वालियर का 5.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493